समिधि पीएचसी पर आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित:सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आयोजन, 169 मरीजों का चैकअप कर किया इलाज

बूंदी के नैनवां में क्षेत्र में समिधि के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में कुल 169 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मीणा, शिविर प्रभारी डॉ. राजीव चौधरी और सेक्टर सुपरवाइजर प्रकाश गौतम ने संयुक्त रूप से किया। इस शिविर के दौरान मरीजों को टीकाकरण, एएनसी (एंटीनेटल केयर) चेकअप जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। विशेष रूप से, कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाए गए। शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर नरेंद्र कुमार पंकज, फार्मासिस्ट हरिराम मीणा, लैब टेक्नीशियन सपना मीणा, एएनएम मंजू मीणा और जसोदा कुमारी, तथा कंप्यूटर ऑपरेटर बुद्धिप्रकाश नागर ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त शिविर स्थल पर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर भी लगाए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *