सम्मेलन में अनिल कुमार मौर्य हुए सम्मानित

कांकेर| राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा हिंदी दिवस पर रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में प्रांतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांकेर शहर के शिक्षक एवं साहित्यकार अनिल कुमार मौर्य अनल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री शशांक शर्मा थे। इस दौरान महेश कुमार शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, उर्मिला देवी, कमल शर्मा, आदित्य विक्रम वर्मन, वरिष्ठ साहित्यकार मीर अली मीर आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *