भास्कर न्यूज | लुधियाना सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 2 स्थित श्री शिव मंदिर में श्री शिव मंदिर सोसायटी के तत्वावधान में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मोहल्ला निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान भीम सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस समागम में भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का गायन किया। पाठ के उपरांत प्रभु की आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह साप्ताहिक पाठ निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ इस धार्मिक समागम में हाजिरी भरी।


