सरकारी जमीन होने के बावजूद पाररास में किराए के भवन में चल रही है आंगनबाड़ी

भास्कर न्यूज | बालोद सरकारी जमीन होने के बावजूद नगर पालिका के वार्ड 20 पाररास में किराए के भवन में आंगनबाड़ी संचालित हो रहा है। सोमवार को पार्षद कसीमुद्दीन कुरैशी ने बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन से मुलाकात कर भवन निर्माण के संबंध में चर्चा की। पार्षद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र शासकीय भवन नहीं होने के कारण किराया के भवन में संचालित हो रहा है। जहां बच्चों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय, कीचन का उचित व्यवस्था नहीं है। भवन निर्माण के संबंध में कई बार शासन, प्रशासन को आवेदन दे चुके है लेकिन अब तक किसी ने पहल नहीं किया। शासकीय भूमि खसरा नंबर 659 एक में भूमि उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *