सरकार काम नहीं बयानबाजी कर गुमराह कर रही : रितेश

गढ़वा | भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के ऊपर टिप्पणी करना बंद करें और हेमंत सरकार पर टिप्पणी करें। ताकि गढ़वा सहित पूरे झारखंड की व्यवस्था में सुधार हो सकें। उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान में अनेकों लोगों का नाम काट दिया गया। बिजली कटौती लगातार जारी है स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इस पर झामुमो के लोग मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा के क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का झामुमो का पुराना रोग है। लेकिन जनता सब समझती है, झामुमो का सरकार है। झामुमो के लोग पहले अपनी सरकार से व्यवस्था सुधारने की बात करें। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है झामुमो के लोग सिर्फ बयानबाजी कर अपना चेहरा छुपाते रहते हैं। गढ़वा विधायक जनहित में लगातार आवाज उठाते रहते हैं। लेकिन सरकार का व्यवस्था ठीक नहीं है। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग गढ़वा सीट से चुनाव हारने पर बौखलाहट में बयानवीर बने हुए हैं। अगर सच में झामुमो के लोग जनता के प्रति ईमानदार है तो हेमंत सरकार को काम करने के लिए बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू सहित पूरे झारखंड के किसान खाद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। फसल बर्बाद हो रहा है। इस पर झामुमो के लोग मौन साधे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *