रांची प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के बयान पर झामुमो ने पलटवार किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाकर भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद को लेकर राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरणों की खरीद से जुड़ा मामला प्रारंभ से ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की है। केंद्र ने राज्य को जांच में सहयोग क्यों नहीं दिया पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि जब केंद्र में उनकी सरकार है, तब उन्होंने राज्य को जांच में सहयोग क्यों नहीं दिया? कहा कि किसी भी जांच को मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर राज्य सरकार लीपापोती में जुट जाती है। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया था कि बाजार मूल्य से पांच गुना ज्यादा पर सुरक्षा उपकरण खरीदे गए हैं। पर, आज भी यह जांच लंबित है। पहले तो महीनों तक सरकार ने संज्ञान ही नहीं लिया। बाद में जिस अधिकारी पर आरोप लगाए गए थे, उससे कनीय अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति बना दी। जांच समिति की अभी तक एक भी बैठक नहीं हुई प्रतुल ने कहा कि बाद में सरकार ने एडीजी स्तर के अधिकारी टी. कंडास्वामी को जांच समित का अध्यक्ष बनाया। लेकिन, वे लंबे समय तक अवकाश पर थे, जिससे जांच की गति ठहर गई। समिति की अभी एक भी बैठक नहीं हुई है।


