सरगुजा में बेकाबू कार कई बार पलटी,दो युवकों की मौत:कार सवार दो छात्राओं सहित 4 अन्य घायल, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

सरगुजा के अंबिकापुर से लगे हर्राटिकरा-केशवपुर मार्ग में बीती रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो छात्राओं सहित चार सवार घायल हो गए। कार एक शिक्षिका की बताई गई है, जिसे उसका बेटा लेकर शाम को घूमने निकला था। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी शिक्षिका हीरामणि मिंज की किया कार क्रमांक CG 15 EG 4706 को लेकर उसका पुत्र आर्यन कुजूर (22 वर्ष) शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। कार में दो जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत ग्राम महादेवडांड निवासी कालेज छात्राएं निकिता केरकेट्टा (19 वर्ष), तारा कुजूर (19 वर्ष), एमल विशाल तिर्की (20 वर्ष), अमित कुजूर (21 वर्ष और अनिमेष तिर्की सवार थे। तेज रफ्तार में कई बार पलट गई कार
रात करीब 9.30 बजे कार सवार युवक मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राटिकरा में पहुंचे। हर्राटिकरा के मोड़ में कार चला रहा एमल विशाल तिर्की कार को मोड़ नहीं पाया और कार कई बार पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे एमल विशाल तिर्की की मौके पर मौत हो गई, वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल भेजा। इलाज के दौरान अमित कुजूर की भी मौत हो गई। अन्य चार कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं एवं उनका इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। कार जब्त, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची एवं कार को जब्त कर लिया है। मृतकों में एमल विशाल तिर्की जबलपुर का निवासी है। उसकी रायकेरा में ननिहाल है। वह घूमने के लिए ननिहाल एवं फिर अंबिकापुर आया था। दूसरा मृतक अंकित कुजूर गोविंदपुर विश्रामपुर का निवासी है। उसके पिता SECL अमेरा में कार्यरत हैं। वह अंबिकापुर में रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। हादसे में घायल दोनों युवतियां भी कालेज की छात्राएं हैं। सभी ने देर शाम घूमने की प्लानिंग की और वे हर्राटिकरा-केशवपुर मार्ग में चले गए।
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *