सर्दी का सितम जारी:रांची में ठंड का रिकॉर्ड टूटा : मैक्लुस्कीगंज का पारा 0.9 डिग्री और कांके का हुआ 2.5 डिग्री

रांची में सर्दी का सितम जारी है। उत्तर -पश्चिम से आ रही पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। इस वजह रांची में रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 6.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। हालांकि, अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने से दिन में कनकनी से मामूली राहत मिली। लेकिन रांची के आसपास के क्षेत्रों का तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में लगे डिजिटल मीटर में सुबह का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री व कांके का 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो दशक में न्यूनतम पारा 1 डिग्री से नीचे नहीं गया है। भास्कर एक्सपर्ट- अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक कल से चढ़ेगा पारा 29 दिसंबर को भी न्यूनतम पारा में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। ऐसे में ठंड से राहत नहीं मिलेगी। लेकिन अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा। पारा 10 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *