सर्दी गजब है! सर्दी के सीजन के 61 दिन गुजर चुके हैं। इन 61 दिनों में पहली बार सबसे कम तापमान ग्वालियर-चंबल संभाग का रहा। प्रदेश में दतिया व मुरैना का दिन सबसे ठंडा रहा। दतिया का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मुरैना का दिन का पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भिंड का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो ग्वालियर का 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह वर्ष 2024 के आखिरी दिन की विदाई कड़ाके की ठंड के बीच हुई। मौसम विभाग के अनुसार नए साल के शुरुआत के तीन दिन भीषण ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। अगले तीन दिन तक ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम स्तर का कोहरा छाएगा। साथ ही कोल्ड-डे जैसे हालात रहेंगे। ठंड की गवाह… हीटर को निहारतीं वनराज की आखें ग्वालियर में कड़ाके की ठंड की गवाही हीटर को निहारती पिंजरे में बंद वनराज की आंखें दे रही हैं। वन्यजीवों को शीतलहर से बचाने के लिए गांधी प्राणी उद्यान में गर्म लाईट व हीटर जलाए गए हैं। -विक्रम प्रजापति 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा सुबह 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। 10 बजे के बाद ही धूप खिली। इससे लोगों ने सर्दी का अहसास अधिक किया। सीजन में पहली बार ग्वालियर का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 18.2 डिग्री दर्ज हुआ।
यह सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 86 फीसदी रही। यह सामान्य से 1 फीसदी कम रही। जबकि शाम की आर्द्रता 80 फीसदी रही। यह सामान्य से 18 फीसदी अधिक रही। अगले 24 घंटे कोल्ड-डे जैसे रहेंगे हालात
अंचल की ओर बर्फीली हवा आ रही है। इससे अगले 24 घंटे के दौरान दिन मंे कोल्ड-डे जैसे हालात रहेंगे। हालांकि रात के तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।
-अरुण शर्मा, मौसम वैज्ञानिक


