देवीधाम सलकनपुर से दर्शन कर लौट रही भोपाल के एनआरआई कॉलेज की छात्राएं को हादसे का शिकार हो गईं। स्कूटी भैरव घाटी के पास मंदिर रोड पर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नर्मदापुरम के बालागंज निवासी 22 वर्षीय नुपूर राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। घायल छात्राओं को रेहटी से प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया। नुपूर की छोटी बहन तनुष्का राठौर ने बताया कि नुपूर, प्रतिमा प्रहलाद बारमे (18) और नंदनी मिंटू मिंटू मेहतो (18) भोपाल के एनआरआई कॉलेज से बीपीटी फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थीं। चारों स्कूटी से सलकनपुर देवी धाम दर्शन करने गई थीं। लौटते समय नुपूर, प्रतिमा और नंदनी एक ही स्कूटी पर थीं। तनुष्का दूसरी गाड़ी से से लिफ्ट लेकर नीचे उतर रही थी। भैरव घाटी के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्कूटी चला रही नूपुर राठौर (22) को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रतिभा वामले (18) को सिर में चोट लगी। नंदिनी मेहतो (18) को हाथ-पैर में हल्की चोटें आईं। तीनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया। इस बीच नूपुर राठौर ने दम तोड़ दिया। दो का उपचार जारी है। नर्मदा अपना अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि नुपूर को ब्रॉड डेड लाया गया था। प्रतिमा और नंदनी के पैर में फ्रैक्चर है। अन्य चोटें भी आई हैं। दोनों का इलाज ऑथोपेडिक डॉ. रवि चढार, डॉ. सौरभ रघुवंशी और डॉ. नरेंद्र परिहार कर रहे हैं। नुपूर का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। रेहटी सलकनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


