सवाई माधोपुर की दुल्हन का मध्य प्रदेश में अपहरण:दूल्हे के साथ की मारपीट, पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा

गुना में रविवार को दिनदहाड़े एक दुल्हन का अपहरण हो गया। इस दौरान सवाई माधोपुर के पचीपल्या निवासी दूल्हे विक्रम नायक से मारपीट भी की गई। दूल्हा, दुल्हन को लेकर अशोकनगर से सवाई माधोपुर के पचीपल्या जा रहा था। इसी दौरान रूठियाई के पास उनकी गाड़ी रुकवाकर कुछ लोगों ने दुल्हन को अगवा कर लिया। मामले में पुलिस ने पांच किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया है। दूल्हे के भाई राजू बंजारा के अनुसार सवाई माधोपुर के पचीपल्या के रहने वाले उसके भाई विक्रम नायक की शादी शनिवार को अशोकनगर के रातीखेड़ा गांव की युवती से हुई थी। शनिवार को सवाई माधोपुर से बारात आई थी। शनिवार रात शादी की रस्में हुईं। रविवार सुबह विक्रम अपनी दुल्हन को विदा कराकर अशोकनगर से सवाई माधोपुर के लिए कार से निकला था। अशोकनगर से ही पीछा कर रहे थे किडनैपर्स जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर, दूल्हा-दुल्हन, दुल्हन की दादी और मौसी बैठे हुए थे। एक रस्म के चलते दुल्हन के परिवार से इन दोनों को गाड़ी में बैठाया गया था। दूल्हे विक्रम नायक ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे वह अशोकनगर से दुल्हन को लेकर निकला था। अपहरणकर्ताओं ने अशोकनगर से ही कार कार पीछा करना शुरू कर दिया था। अशोकनगर से ही पीछा कर रहे थे किडनैपर्स जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर, दूल्हा-दुल्हन, दुल्हन की दादी और मौसी बैठे हुए थे। एक रस्म के चलते दुल्हन के परिवार से इन दोनों को गाड़ी में बैठाया गया था। दूल्हे विक्रम नायक ने बताया कि रविवार सुबह 9:30 बजे वह अशोकनगर से दुल्हन को लेकर निकला था। अपहरणकर्ताओं ने अशोकनगर से ही कार कार पीछा करना शुरू कर दिया था।स्कॉर्पियो सवारों ने कार रुकवाकर दूल्हे को पीटा दूल्हे विक्रम ने बताया कि गाड़ी जब गुना के गादेर इलाके में पहुंची, तब भी गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद करीब 10:30 बजे नेशनल हाईवे-46 पर गुना जिले के रूठियाई रूठियाई चौकी के आगे अपहरणकर्ताओं ने कार के सामने अपनी कार लगा दी। हमारी कार के पीछे एक बाइक खड़ी कर दी, ताकी हम भाग न पाएं।​​​​​​ दुल्हन किडनैपर्स से कह रही थी- आकाश इसे मत मारो दूल्हे विक्रम ने बताया कि स्कॉर्पियो से सात-आठ लोग उतरे और उन्होंने चाकू से गाड़ी के विंडो ग्लास तोड़ दिए। उन लोगों ने मुझे कार से उतारा और मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर भाग निकले। इतना ही नहीं बदमाशों ने हमारी गाड़ी के टायर भी पंक्चर कर दिए। इस दौरान दुल्हन बोल रही थी कि आकाश इसे मत मारो। दुल्हन डिटेन, देवास के पास पांच किडनैपर्स अरेस्ट इस वारदात की सूचना विक्रम ने फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रूठियाई चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और दूल्हे से पूरी जानकारी ली। इसके बाद नाकाबंदी कर पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को देवास के पास से पकड़ लिया है। दुल्हन को भी बरामद कर लिया गया है। राघौगढ़ SDOP दीपा डुडवे ने बताया कि किडनैपिंग में इस्तेमाल स्कॉर्पियो इंदौर पासिंग है। गाड़ी में GPS लगा हुआ है, जिससे पुलिस को आरोपियों की लोकेशन लगातार मिलती रही। देवास के पास आरोपी गाड़ी छोड़कर पैदल भाग रहे थे। SDOP दीपा डुडवे ने इसकी पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *