सवाई माधोपुर में टाइगर ने युवक को मार डाला:रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास जंगल में मिला शव; मंदिर जाने के लिए निकला था

सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास बसे श्यामपुरा गांव में टाइगर ने एक युवक को मार डाला। युवक 2 दिन पहले घर से कचिदा माता के दर्शन के लिए निकला था। घटना का पता चलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो क्षत-विक्षत हालत में युवक का शव मिला। ग्रामीण शव को लेकर गांव आए और घटना की जानकारी वन विभाग को दी। 2 दिन से लापता था युवक, परिजन कर रहे थे तलाश
जानकारी के अनुसार, लोहडक्या (31) पुत्र गोविंदा मीणा निवासी श्यामपुरा 2 दिन‌ से लापता था। उसे परिजन‌ अपने स्तर पर खोज रहे थे। परिजनों के अनुसार लोहडक्या घर से कचिदा माता के दर्शन की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। शनिवार दोपहर को भैंस चराने वाले कुछ लोगों ने क्षत-विक्षत हालत में शव देखा तो ग्रामीणों जानकारी दी। कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त हो पाई है। फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार लोहडक्या की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। उसके एक 5 साल का बेटा है। वह गांव में ही खेती-बाड़ी करता था। 4 महीने पहले भी बाघ के हमले में 1 व्यक्ति की हुई थी मौत
रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे उलियाना गांव में भी 4 महीने पहले टाइगर ने एक व्यक्ति को मार डाला था। वह नेशनल पार्क के पास सटे खेत में बकरियां चरा रहा था। इस दौरान टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टाइगर शव को लेकर करीब 20 मिनट तक बैठा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो टाइगर शव को छोड़कर जंगल में चला गया था। ————– टाइगर के हमले में मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सवाई माधोपुर में टाइगर ने युवक को मार डाला:रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे खेत में किया हमला; 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा सवाई माधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे उलियाना गांव में टाइगर ने एक व्यक्ति को मार डाला। वह नेशनल पार्क के पास सटे खेत में बकरियां चरा रहा था। इस दौरान टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *