सहकर्मी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर| कोतवाली में दर्ज दुष्कर्म के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता ने बताई थी कि सुरेश कुमार मरपल्ली से मेरा जान पहचान पूर्व से था। एक ही साथ काम करने के कारण हमेशा बात चीत होती थी। 15 सितंबर के दोपहर मेरे साथ जबरदस्ती करते हुये हाथ बांह को पकड़कर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार कर रहा था। उसी बीच मेरे पति आ गए। जिसने मुझे सुरेश कुमार मरपल्ली से बल पूर्वक छुड़ाया। मामले में आरोपी सुरेश कुमार मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *