सहस्त्र धारा में श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। कुकदा | ग्राम सलखन के अशोक चौक गौटिया पारा में सात दिवसीय श्री अखण्ड रामनाम सप्ताह महायज्ञ का समापन हवन और सहस्त्र धारा के साथ श्रद्धापूर्वक हुआ। 19 जनवरी से चल रहे इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में राम नाम के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बना दिया था। समापन दिवस पर विद्वान पंडितों के सानिध्य में विशेष पूजन-अर्चन और हवन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। व्यास महाराज हनुमान प्रसाद तिवारी ने कहा कि सप्ताह भर कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। सरपंच रामकृष्ण कश्यप ने आयोजन में ग्रामवासियों और समिति के योगदान की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *