सहायक आचार्य… भाषा विषय के लिए 813 का चयन, 71% पद खाली रह गए

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सोमवार को विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत कक्षा छह से आठ के लिए भाषा विषय का संशोधित परिणाम घोषित किया। 813 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। यह संख्या पहले घोषित 1,059 सफल अभ्यर्थियों से 246 कम है। कुल 4,991 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। संशोधित परिणाम में 4,178 पद खाली रह गए। अब कक्षा छह से आठ सामाजिक विज्ञान विषय का संशोधित परिणाम जारी होना है। सहायक आचार्य के 20,001 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहली से पांचवीं के लिए 11000 पद हैं। संशोधित रिजल्ट में 4333 को सफल घोषित किया गया था। 6667 पद खाली रह गए। छठी से आठवीं के तीनों विषयों के लिए 10,001 पद हैं। आयोग ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट डॉक्युमेंट के अभाव में लंबित रखा गया है। विभाग का मार्गदर्शन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं कोर्ट के फैसले से परिणाम में संशोधन भी हो सकता है। आगे क्या… खाली पदों को भरना बड़ी चुनौती होेगी सहायक आचार्य के कक्षा छह से आठ सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम शीघ्र जारी होगा। खाली पदों को भरना बड़ी चुनौती होगी। पूर्व वीसी डॉ. केके नाग ने कहा है कि खाली पदों को योग्य अभ्यर्थियों से ही भरा जाना चाहिए। गणित-विज्ञान में 1454 पास, 3554 पद खाली सहायक आचार्य गणित-विज्ञान के छठी से आठवीं के लिए 5008 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। संशोधित रिजल्ट में 1454 पास हुए। 3554 पद खाली रह गए, यानि दो-​ितहाई से अधिक पद खाली रह गए। रिजल्ट में संशोधन की यह है मुख्य वजह 1 कुछ अभ्यर्थियों का चयन अनारक्षित कैटेगरी में हुआ था, उन्होंने जेटेट में आरक्षण का लाभ लिया था। संशोधित परिणाम में आरक्षित कैटेगरी के अनुसार रिजल्ट दिया गया। 2 पारा कैटेगरी के कुछ अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का लाभ मिला था, फिर अनारक्षित कैटेगरी में चयन हुआ। संशोधित परिणाम में इन्हें आरक्षित कैटेगरी में शामिल किया गया। जिला सफल अभ्यर्थी बोकारो 40 चतरा 36 देवघर 55 धनबाद 42 दुमका 23 पू. सिंहभूम 48 गढ़वा 40 गुमला 30 हजारीबाग 49 जामताड़ा 22 खूंटी 16 कोडरमा 10 लातेहार 08 लोहरदगा 24 पाकुड़ 11 पलामू 83 रामगढ़ 20 रांची 95 रोहतास 38 बक्सर 30 जमशेदपुर 40 साहिबगंज 10 सरायकेला 26 सिमडेगा 15 प. सिंहभूम 14

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *