सांसद बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

लोहरदगा | लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक पर विचार के लिए संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है। समिति की तीसरी बैठक 25 फरवरी को नई दिल्ली में होगी। इसमें शामिल होने के लिए लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत दिल्ली रवाना हो गए। बैठक में वे अपनी बात तार्किक ढंग से रखेंगे। इस बार बैठक में सुप्रीम कोर्ट के कई पूर्व न्यायाधीश भी शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *