साइबर ठगी के लिए बैंक खाता बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव साइबर सेल व कोतवाली पुलिस की टीम ने साइबर ठगी के लिए खाता बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खातों में साइबर ठगी के 70 लाख रुपए जमा होना पाया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों की लगातार जांच की जा रही है। मामले में पूर्व में कई खाता बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी बीच केनरा बैंक के खाता धारक मनोज सोरते और कृष्णा सोनकर के खातों से ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूर्व में गिरफ्तार हुए एजेंट के माध्यम से अपना खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बंधन बैंक के कुल 22 खातों में 1 जनवरी 2024 से अब तक 70,83,519 रुपए साइबर ठगी से जमा किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *