राजनांदगांव| डोंगरगढ़ के सांई नगर में सूने मकान से डेढ़ लाख की चोरी कर ली गई। इसमें जेवरात और सामान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सीमन्त सेन अपने परिवार के साथ शादी में दुर्ग गए हुए थे। तभी 8 मई की रात उनके मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने लैपटॉप, होम थियेटर सहित आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। पड़ोसियों ने घर में चोरी की जानकारी उन्हें फोन पर दी। डोंगरगढ़ पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।


