सागर में घरों के बाहर खड़ी बाइकों में लगाई आग:दो बाइक जलीं, शराब की बोतल में पेट्रोल भरा मिला; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सागर के कृष्णगंज वार्ड में घरों के बाहर खड़ी बाइकों में बदमाशों ने आग लगा दी‌। आगजनी में दो बाइकें जली हैं। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार कृष्णगंज वार्ड निवासी पप्पू साहू के घर के सामने खड़ी बाइक में शुक्रवार की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के करीब एक घंटे बाद करीब 1.30 बजे उसी वार्ड में कुंदन सेन के घर के बाहर खड़ी स्कूटी में भी आग लगा दी गई। स्कूटी के पास शराब की बोतल में भरा पेट्रोल मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों आगजनी की वारदातें सुनियोजित तरीके से की गई हैं। मामले में पीड़ितों ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *