सागर में महिला पटवारी स्वाती जैन निलंबित:15 दिन में एक बार गांव आती थीं मैडम; 1309 में से सिर्फ 262 किसान आईडी बनाईं

सागर जिले की बंडा तहसील में पदस्थ पटवारी स्वाति जैन को शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। उन पर किसान फॉर्मर आईडी बनाने में सुस्ती बरतने और बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने का आरोप है। तहसीलदार के प्रस्ताव पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बंडा तहसील कार्यालय रहेगा। लक्ष्य 1309 का, बनाईं सिर्फ 262 आईडी 2 जनवरी को ग्राम हिंडोरिया में किए गए औचक निरीक्षण में भारी अनियमितताएं सामने आईं। पटवारी स्वाति जैन को कुल 1309 फॉर्मर आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध उन्होंने मात्र 262 आईडी ही तैयार कीं। ग्राम हिंडोरिया, हीरापुर, भरतिया, सिंगदौनी और पिपरियाघाट में कई आईडी पेंडिंग मिलीं। सूची में यह भी स्पष्ट नहीं था कि किन किसानों का काम होना बाकी है। सीएम हेल्पलाइन के जवाब नहीं दिए ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पटवारी सप्ताह या 15 दिनों में केवल एक बार ही गांव आती हैं। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी वे समय पर जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद 3 जनवरी को नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा ने निरीक्षण किया, तो पटवारी बिना किसी सूचना के अपने हल्का क्षेत्र से गायब पाई गईं। खुमान अहिरवार को मिला प्रभार तहसीलदार की रिपोर्ट में इसे घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना गया। इसके बाद पटवारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आगामी आदेश तक पटवारी हल्का नंबर 24 (हिंडोरिया) का अतिरिक्त प्रभार गनयारी के पटवारी खुमान अहिरवार को सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *