साड़ी पहनकर पेट्रोल पंप में घुसा चोर:ग्लव्स पहनकर ड्रॉज से कैश निकाला; पुलिस से बोला- क्राइम पेट्रोल देखकर आया आइडिया

उज्जैन में पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोर पेंट-शर्ट के ऊपर साड़ी पहनकर घुसा। उसने यहां टेबल के ड्रॉज से 70 हजार रुपए कैश निकाले और फरार हो गया। चोर ने हाथ में पिंक कलर के ग्लव्स पहन रखे थे। ये पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना आगर रोड के बिहारिया गांव के श्री यशराज पेट्रोल पंप पर 4 फरवरी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 12 घंटे में आरोपी कपिल गोयल (24) को ट्रैस कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरनिया नजीक का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। वारदात से पहले पेट्रोल पंप की रेकी की
बदमाश ने पुलिस को बताया कि टीवी पर क्राइम पेट्रोल एपिसोड देखने के बाद वारदात करने का आइडिया आया था। पहले पेट्रोल पंप की रेकी की। फिर रात में पेंट-शर्ट पर साड़ी पहनकर चोरी करने आया। पंप के ऑफिस में टेबल की दराज से 70 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस को फिंगर प्रिंट न मिलें, इसके लिए दस्ताने पहने। चोरी से पहले पेट्रोल भरवाने पहुंचा था आरोपी
चौकी प्रभारी जयंत डामोर के मुताबिक आरोपी से रुपए बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि क्राइम पेट्रोल का एपिसोड टीवी पर देखकर चोरी की साजिश रची। वारदात के एक घंटे पहले आरोपी सफेद जूते और गुलाबी दस्ताने में पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। इसी कारण पहचानने में आसानी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *