साड़ी पहनकर 3.5 किलोमीटर दौड़ी सैकड़ों महिलाएं:दिया फिटनेस और सशक्तिकरण का संदेश

कोटा में आज सुबह महिलाओं के उत्साह और ऊर्जा से भरा नज़ारा देखने को मिला, जब शहर में साड़ी रन का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोटा पिंक रन के प्रचार-प्रसार के तहत सेवन वंडर्स परिसर से शुरू हुआ। साड़ी पहनकर महिलाओं ने फिटनेस का अनोखा संदेश दिया कि पारंपरिक परिधान भी सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली में कभी बाधा नहीं बनते। कोटा फिटनेस एंड रनर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस साड़ी रन में करीब 500 महिलाओं ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों की साड़ियां पहनकर 3.5 किलोमीटर की दूरी तय की। आयोजन को ओरिलाइट (मुख्य प्रायोजक) और दैनिक भास्कर (मीडिया पार्टनर) का सहयोग प्राप्त रहा। इस अवसर पर पिंक रन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को विशेष छूट भी दी गई। फाउंडेशन के निदेशक अमित चतुर्वेदी ने बताया कि साड़ी रन का उद्देश्य महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। आयोजन समिति के डॉ. विक्रांत माथुर और घनश्याम मुंदड़ा ने बताया कि रन पूरी करने वाली प्रत्येक महिला को रिफ्रेशमेंट और उपहार प्रदान किया गया। पूरे मार्ग में म्यूजिक, ढोल-नगाड़ों और पेयजल की समुचित व्यवस्था रही, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। साड़ी रन का मार्ग सुबह 6:30 बजे सेवन वंडर्स से शुरू होकर नाग-नागिन मंदिर, सत्येश्वर मंदिर, लक्की बुर्ज, जैन दिवाकर, जयपुर गोल्डन, गीता भवन और ज्वाला तोप होते हुए पुनः सेवन वंडर्स पर समाप्त हुआ। आयोजन में कई सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और फिटनेस से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *