साथी खिलाड़ियों ने जताया हर्ष, शिक्षक ने हौसला बढ़ाया

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं शालेय राष्ट्रीय स्तरीय सॉफ्टबॉल जूनियर बालक- बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी कवर्धा के तीन खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ टीम में किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 फरवरी से 8 फरवरी तक बिलासपुर में खेला जा रहा है। प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की बालक टीम में प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी से सोहम सिंह राजपूत व शुभम सेन और बालिका वर्ग में पूजा चंद्रवंशी का चयन किया गया है। इसके साथ ही टीम के कोच के रूप में दिनेश वर्गीस और मृत्युंजय शर्मा को नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अकादमी बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता तो मिला राष्ट्रीय मंच सितंबर 2025 में कवर्धा में राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल जूनियर प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में दुर्ग जोन ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। बताया गया कि इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतियोगिता के दौरान शानदार रहा, जिसके चलते इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है। नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, चेयरमैन पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने मनोबल बढ़ाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *