सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची:सूर्य मंदिर सह भास्कर-भवन में 25 जनवरी को 49वां सूर्य सप्तमी समारोह

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची जिला के तत्वावधान में 25 जनवरी रविवार को सूर्य सप्तमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माघ मास शुक्ल पक्ष अचला सप्तमी के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम रांची के देवी मंडप रोड, हेसल, सरोवनगर स्थित सूर्य मंदिर सह भास्कर-भवन में धूमधाम से संपन्न होगा। इस अवसर पर 49वां सूर्य सप्तमी समारोह मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर महासभा की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पूजन-अर्चना से लेकर सम्मान समारोह तक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से भगवान भास्कर की सामूहिक पूजन-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, विधिवत हवन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें समाज से जुड़े विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ जनों और आमंत्रित संबंधियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान महासभा के अध्यक्ष द्वारा संबोधन दिया जाएगा, वहीं मंत्री की ओर से संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा कोषाध्यक्ष द्वारा भी वार्षिक लेखा-जोखा और प्रतिवेदन रखा जाएगा। वृद्ध पूज्य जनों का होगा सम्मान समारोह के दौरान समाज के वृद्ध और पूज्य जनों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि अपने विचार भी साझा करेंगे, जिससे समाज को दिशा और प्रेरणा मिलेगी। आयोजन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि सूर्य सप्तमी का यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का भी अवसर है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है। इस संबंध में जानकारी सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची जिला के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार उर्फ पुट्टू ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *