सिंहस्थ की तैयारी:खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का गेट तीन फीट तक चौड़ा तो सभा मंडप ढाई फीट नीचे होगा

सिंहस्थ-2028 में खजराना गणेश मंदिर आने वाले लाखों भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर समिति व प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। भक्तों की भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का चांदी का गेट दोनों ओर से तीन फीट तक चौड़ा किया जाएगा। वहीं सभा मंडप (गेट के सामने वाला हिस्सा) की ऊंचाई तीन फीट तक कम की जाएगी, जिससे भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकें। पीछे के मंगल हॉल को लकड़ी के पटियों से ऊंचा किया है, जिसे स्थायी रूप से पक्का किया जाएगा। इससे भक्त चार लाइन में एक साथ दर्शन कर सकेंगे। बैठक में हुआ था निर्णय
पिछले दिनों खजराना गणेश मंदिर पर प्रबंध समिति की बैठक हुई थी। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कलेक्टर और प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवम वर्मा, प्रशासक दिलीप यादव व पुजारी, भक्तों की उपस्थिति में चर्चा कर यह निर्णय हुआ था। अधिकारी मौका मुआयना करेंगे। बाद में काम शुरू होगा। कितनी भी भीड़ हो आधे घंटे में हो जाएंगे दर्शन (जानकारी प्रबंध समिति, पुजारियों के अनुसार) सिंहस्थ में आएंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में इंदौर आएंगे। इसे देखते हुए खजराना गणेश मंदिर में भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं की जाएंगी ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन कर सकें। इसे लेकर प्रबंध समिति की मीटिंग में चर्चा कर निर्णय लिया गया।
– शिवम वर्मा, कलेक्टर और अध्यक्ष खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *