सिगरेट लाने से मना करने पर कड़ों से पीटा:पन्ना अस्पताल में भर्ती, सिर में लगी चोट; हमलावरों की तलाश जारी

पन्ना में सिगरेट लाने से मना करने पर एक 19 साल के युवक को करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। बेनिसागर निवासी घायल सुरेंद्र कोंदर ने बताया कि वह घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। रास्ते में अंचल रेले नाम का व्यक्ति मिला, जिसने सुरेंद्र को सिगरेट लाने के लिए कहा। जब सुरेंद्र ने सिगरेट लाने से इनकार कर दिया, तो अंचल ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। कड़ों से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार सुरेंद्र ने जब थप्पड़ मारने का विरोध किया, तो वहां मौजूद अन्य लोग भी अंचल के साथ मिल गए और सुरेंद्र पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से सुरेंद्र के सिर पर कई वार किए। चोट इतनी गहरी थी कि सुरेंद्र बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। खून से लथपथ हालत में मिला युवक काफी समय बीतने के बाद भी जब सुरेंद्र घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसकी बड़ी मम्मी और भाई ने उसे सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने 2 जनवरी को इस मामले में केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *