रांची| केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के साथ हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित नि:शुल्क छह माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन रांची में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से 80 छात्र एवं छात्राओं को मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग एवं मशीन ऑपरेटर-इंजेक्शन मोल्डिंग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के चमन जग्गी, गीतम सिंह, विक्रांत कुमार, सुनील उनियाल, आकाश, सिपेट रांची से प्रवीन बी.बच्छाव, मो. मासूम हैदर मौजूद थे।


