सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी विद्यार्थियों को शिक्षण अधिगम सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रधानाचार्य हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि सामग्री वितरण कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य एवं सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, विधायक प्रतिनिधि प्रीति चौहान, समाजसेवी हेमलता पुरोहित, भीक सिंह भाटी, अभिभावक संतोष देवी, पिंटाराम और दीपी बाई गरासिया के कर-कमलों से विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान की गई। प्रत्येक विद्यार्थी को एक शानदार स्कूल बैग के साथ बस्ता, स्क्रैप बुक, कलरिंग बुक, क्रेयॉन्स, पेंसिल कलर, स्केच कलर, वॉटर कलर, ग्लू स्टिक, दो पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल और ड्राइंग बॉक्स दिए गए। उपयोगी और आकर्षक सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विद्यालय कार्यालय में उप प्रधानाचार्य अनीता चौहान, सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, वरिष्ठ अध्यापिका शर्मिला डाबी, सोनल राठौर, चंद्रकांता चौहान, रमेश कुमार मेघवाल, भारती सुथार, कीर्ति सोलंकी, गीता देवी, रति देवी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और लाभान्वित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने यह भी बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भामाशाहों के सहयोग से आगामी दिनों में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को शीत ऋतु में अतिरिक्त सुविधा मिल सके।


