सिर पर पत्थर गिरने से महिला की मौत:सोप स्टोन की फैक्ट्री में हादसा, परिजनों ने प्रबंधन की लापरवाही बताया

सोप स्टोन की फैक्ट्री में सिर पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला फैक्ट्री में ही काम करने वाली थी। फैक्ट्री कर्मचारियों ने उसे निजी अनंता हॉस्पिटल भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सरकारी एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए मुआवजे की मांग की। घटना डबोक थाना क्षेत्र स्थित सोमवार शाम देव कृपा फैक्ट्री की है।
सुरक्षा कारणों की अनदेखी से हादसा
डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि हादसे में 33 साल की महिला सोवनी बाई निवासी चंदेसरा की मौत हो गई। महिला का पति अशोक गमेती भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री मालिक और मृतक के परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता चल रही है। परिजनों ने पुलिस को भी रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर जांच कर रहे हैं। मृतक के पति अशोक गमेती ने बताया कि हादसा फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा कारणों की अनदेखी की कारण हुआ। घटना के बाद भी हॉस्पिटल में कोई सुध लेने नहीं आया। पत्नी को निजी हॉस्पिटल से सरकारी में रेफर कर दिया। उसकी हालत बिगड़ती गई और मौत हो गई। पति ने बताया कि उसके एक बेटी और 3 बेटे हैं। अब उन्हें पालने की जिम्मेदारी उस पर आ गई है।
इनपुट: ओम पुरोहित, मावली

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *