सिर पर पत्थर मारकर बुजुर्ग महिला की हत्या:फर्श पर खून से लथपथ मिला शव, पति की मौत के बाद रहती थीं अकेले

मैहर के धतुई गांव में 71 वर्षीय गीतादेवी अग्निहोत्री की हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार शाम घर में खून से लथपथ मिला। सिर पर गंभीर चोटों के निशान और पास रखे खून से सने पत्थर से पुलिस को अंदाजा हुआ कि यही हथियार इस्तेमाल किया गया। गीतादेवी अकेली रहती थीं और उनके पति आठ साल पहले ही गुजर चुके थे। घटना की जानकारी मिलने पर देवर ने डायल 112 पर सूचना दी। ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और शव पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन मरचुरी भेजा गया। हत्या का अंदेशा पुलिस के अनुसार हत्या 24 से 48 घंटे पहले हुई होगी। घर में किसी का आना-जाना नहीं था और परिजन भी कुछ नहीं जानते थे। घर की तलाशी में कुछ सामान गायब पाए गए, जिससे लूट या चोरी के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच जारी है और अज्ञात हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *