सिवनी में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10.2 डिग्री पर:मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों में और गिरावट की संभावना जताई

सिवनी जिले में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है। यहां लगातार ठिठुरन बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। सुबह और शाम को लोग तेज ठंड से ठिठुर रहे हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप से कुछ राहत मिलती है। सुबह के समय कोहरा भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में इस गिरावट के साथ ही पहाड़ी और नदी क्षेत्रों में कोहरा फैल रहा है। देर रात से सुबह तक बैनगंगा नदी के तटीय इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे की परत देखी जा रही है। खेतों में भी कोहरा छाया रहता है, हालांकि सूर्योदय के बाद इसका प्रभाव कम हो जाता है। अभी तक जिले में बहुत अधिक घना कोहरा कहीं पर भी देखने को नहीं मिला है। 2 से 3 डिग्री की गिरेगा पारा मौसम वैज्ञानिक शानिपाल परतेती के मुताबिक, अगले दो दिनों में ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस अवधि में घना कोहरा कम रहने की संभावना है और मौसम साफ रहने का अनुमान है। बढ़ती ठंड के कारण जिले में सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। विभाग ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम बिना गर्म कपड़ों के बाहर न निकलने, संतुलित भोजन करने और गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेने को भी कहा गया है। ठंड में शहर की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *