अमृतसर | सिविल अस्पताल में मंगलवार को श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन और इंप्लॉयज वेल्फेयर एसोसिएशन पंजाब के चेयरमैन राकेश शर्मा, फूड कमिश्न राजिंदरपाल िसंह शामिल हुए। इस मौके पर नया साल 2025 के लिए खुशी, अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के तंदरूस्त रहने और रोगियों के रोग जल्द ठीक होने की अरदास की गई। पूरे अस्पताल कर्मचारियों में भाईचारा कायम रखने की कायम रखने की कामना भी की गई। अस्पताल स्टाफ की ओर सिविल सर्जन को सम्मानित िकया गया। इस मौके पर आचार्य गुरुमीत, डॉ. सरताज सिंह, डॉ. प्रीतवीन, डॉ. विजय कुमार, डॉ. जसकरन कौर, डॉ. जशनदीप कौर, डॉ. मदन मोहन, रघु तलवाड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे।


