सीआरपीएफ 219वीं बटालियन को सर्वश्रेष्ठ बटालियन ट्रॉफी

भास्कर न्यूज | दोरनापाल सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को पश्चिमी सेक्टर सीआरपीएफ में सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक बटालियन ट्रॉफी से नवाजा गया है। ये उपलब्धि न केवल बटालियन के प्रशासनिक कौशल को दर्शाती है, बल्कि इसके जवानों की वीरता और निष्ठा का भी प्रतीक है। बताया जाता है कि सुकमा जिले में तैनात 219वीं बटालियन ने 2012 में अपना कैंप स्थापित किया और इसी बटालियन की तैनाती के साथ ही क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में कमी आई। बटालियन के कमांडेंट पार्थ सारथी घोष ने बताया कि यह पुरस्कार जवानों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सीआरपीएफ हमेशा अपने कार्मिकों की क्षमताओं को बढ़ाने और उन्हें नवीनतम तकनीकों से लैस करने के लिए प्रयासरत रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *