सीएम आज करेंगे मां नर्मदा प्रतिमा का अनावरण, चौराहे का लोकार्पण भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से दोपहर 12.35 बजे हेलिकॉप्टर से बड़वानी जिले के सेंधवा के लिए निकलेंगे। शाम 4.10 बजे फिर इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर के कलारिया गांव में कार्यक्रम में शाम 4.25 बजे व शाम 5 बजे रेती मंडी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 6 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर के लिए नर्मदा का जल अहम है। हमने 2050 तक के लिए नर्मदा जल की तैयारी कर ली है। मां नर्मदा की महत्ता और उनके उद्गम से सागर तक पहुंचने की पूरी यात्रा का ब्योरा पश्चिमी रिंग रोड स्थित नर्मदा चौराहे पर दर्शाने की कोशिश नगर निगम ने की है। मुख्यमंत्री इस चौराहे के विकास का लोकार्पण और मां नर्मदा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां भेड़ाघाट से लेकर, मां नर्मदा की पूरी यात्रा के साथ उसके स्वरूप का अलग-अलग तरह से होने वाले प्रदर्शन को भी देखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *