सीएम ने किया सम्मान, शिल्पा ने कल्पना सोरेन संग सैयारा का गाना बर्बाद इश्क गाया

संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली झारखंड की बेटी शिल्पा राव को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म जवान के सुपरहिट गीत चलेया… के लिए मिला। मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान पाने के बाद शिल्पा रांची आईं और बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कीं। मुख्यमंत्री ने शिल्पा को बधाई देते हुए कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगी। शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। मौके पर शिल्पा ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड सिंगर के रूप में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने की यात्रा के अनुभव साझा किए। इसके बाद वे कल्पना सोरेन के साथ फिल्म सैयारा का गाना ‘हो ना जाए प्यार तुमसे मुझे, कर देगा बर्बाद इश्क मुझे…’ गाया। सोशल मीडिया में दोनों का गाया गाना तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद शिल्पा होमटाउन जमशेदपुर गईं और वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस शहर से आगे बढ़ने की प्रेरणा​ मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *