सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में टक्कर, 6 की मौत:15 से ज्यादा लोग गंभीर घायल; जम्मु से लौट रहे थे गुजरात के तीर्थ यात्री

सीकर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। बीकानेर से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस की सामने से आ रहे ट्रक से तेज भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा जयपुर–बीकानेर नेशनल हाईवे पर रात करीब 10:40 बजे हुआ है। कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी। वहीं ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की दिशा में पहुंच रहा था। जयपुर–बीकानेर नेशनल हाईवे पर रात करीब 10:40 बजे दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री सीटों में ही फंस गए। मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन रुक गए और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायलों को तुरंत सीकर और आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की कई टीमें इलाज में जुटी हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। गुजरात से आए थे यात्री
बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर यात्री गुजरात के रहने वाले थे। ये सभी जम्मू स्थित वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और यात्रा के दौरान खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच सीकर में यह हादसा हो गया।

(खबर अपडेट की जा रही है)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *