भास्कर न्यूज| अमृतसर सेंटर हलके के अधीन आती वार्ड 55 के इलाका खाई वाली गली, कटरा खजाना, मोहल्ला वाल्मीकि, बाग चौधरी, नीम वाली गली आदि इलाकों में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वार्ड के कई इलाकों में सड़कें टूटी हुई है जिन पर पैच वर्क होना बाकी है। मोहल्ला वाल्मीकि में चौक में कूड़े का ढेर लगा हुआ है यहां तक की चौक में लगा मीटर बॉक्स पूरी तरह से टूटा हुआ है। मीटर बॉक्स खुला और टूटा होने के कारण आवारा जानवरों और छोटे बच्चों के लिए खतरा बन सकता है। बाग वाली गली में भी इंटर करने से पहले ही जगह-जगह से टूटी है। कटरा खजाना नीम वाली गली के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसे रोजाना उठाया नहीं जा रहा। जिस कारण इलाके में बदबू और गंदगी की भरमार है। लोगों का कहना है कि इलाके की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाए। भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ी रेनू अरोड़ा के पति संजीव अरोड़ा बिट्टू ने कहा कि वार्ड का बुरा हाल है। कई बार सीवरेज ब्लाक हुआ है। इसका पक्का संविधान पार्षद को करवाना चाहिए। पवन कुमार निवासी गली बाग चौधरी ने बताया कि इलाके को इंटर करती गली के प्रवेश द्वार पर ही जगह-जगह पर गड्ढे हैं। कूड़े की लिफ्टिंग न होने के कारण लोग चौक पर ही कूड़ा फेंक देते हैं। प्रवेश कुमार निवासी मोहल्ला वाल्मीकि ने बताया कि रोजाना कूड़े की लिफ्टिंग नहीं होती है जिस कारण कूड़ा वार्ड में जगह-जगह पर पड़ा हुआ है। वही खुला मीटर बॉक्स हादसे को न्योता दे रहा है। राजीव कुमार निवासी खाई वाली गली ने बताया कि गली जगह-जगह से टूटी हुई है इस पर लंबे समय से पैच वर्क नहीं किया गया है। वहीं आवारा कुत्तों की तादाद काफी है इसका हल किया जाना चाहिए। किला भंगिया में ब्लॉक सीवरेज। खुला मीटर बॉक्स। नीम वाली गली के बाहर कूड़े का ढेर। खाई वाली गली में आवारा कुत्ते। गली बाग चौधरी में टूटा रास्ता


