सीवरेज परियोजना को लेकर किया जागरुक

बाड़मेर | राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को महात्मा गांधी स्कूल, जूना किराड़ू मार्ग बाड़मेर में विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन एवं अधिशासी अभियंता अशोक कुमार के निर्देशानुसार तथा सहायक अभियंता सुरेश के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में कैप रुडीप के अधिकारी श्रवण बंजारा ने विद्यार्थियों को परियोजना की उपयोगिता बताते हुए कहा कि शौचालय, स्नानघर एवं रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़ने से सड़क पर गंदा पानी फैलता है, जिससे जीवाणुओं का प्रकोप बढ़ता है और बीमारियां फैलती हैं। जयपुर से आए डिप्टी टीम लीडर अनिल कुमार ने बताया कि सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति को रोकने में सहायक है, जिससे जल-जनित रोगों पर नियंत्रण होता है । सीएमई सौरभ कुमार ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी के ठहराव से डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसी गंभीर बीमारियां फैलती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *