सीहोर जिले में किसानों को खाद के लिए लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार के भी किसान सहकारी समिति नापलाखेड़ी में यूरिया खाद के लिए सुबह से परेशान होते दिखे। जिले के कई गांवों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां किसान खाद लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा अधिकारियों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन वितरण केंद्रों पर लापरवाही जारी है। एक दिन पहले कलेक्टर ने नियमित खाद देने का आदेश दिया था कलेक्टर बालागुरु के. ने सोमवार को ही खाद की पर्याप्त उपलब्धता और किसानों को वितरण करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कालाबाजारी रोकने के लिए सभी विकासखंडों में समितियां गठित करने और संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में उर्वरकों के नियमित वितरण व निगरानी रखने को कहा था। अधिकारियों को गोदामों और दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा जिले की सीमाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था। कलेक्टर ने कहा था- किसानों को परेशान न करें कलेक्टर ने किसानों को खाद के लिए परेशानी नहीं देने के लिए टोकन का व्यवस्थित वितरण कराने और खाद वितरण की सूचना समय पर देने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन इसके बाद भी समय पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे है।


