सुंदरकांड पाठ से फैली श्रद्धा की खुशबू, चौपाइयों से जीने की सीख दी गई

लुधियाना| शिव परिवार मंदिर उपकार नगर में साप्ताहिक श्री सुंदरकांड के पाठ का आयोजन प्रधान कुलभूषण मलिक की अध्यक्षता में किया गया। पंडित ज्योति नथानी सहित मंदिर की महिला मंडल की ओर से सुंदरकांड के पाठ का संगीतमय पारायण शाम 7 बजे आयोजित किया गया। पाठ की चौपाइयों का पारायण करते हुए पंडित ज्योति नथानी ने इस पाठ का महत्व बताते हुए कहा कि रामायण मे सुंदरकांड के पाठ का विशेष महत्व है। इसी समय हनुमान जी को सीता माता का पता चला और सीता माता को श्री राम चंद्र जी की अंगूठी देकर हनुमान जी ने श्री राम जी का सारा वृतांत कह सुनाया। पंडित ने कहा कि जीवन सुख और दुख का संगम है जिस तरह मौसम बदलते हैं उसी तरह जीवन में भी बदलाव आते रहते हैं। हमें समभाव से रहते हुए परमात्मा की कृपा प्रसाद समझते हुए जीवन के सुख दुख सहन करने चाहिए। उन्होंने कहा कोई भी समय हो वो कुछ देर बाद बदल ही जाता है। जीवन मे जब संकट आये तो राम नाम का सिमरन कर डोर उस परमात्मा के हाथ छोड़ देनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *