मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को इंदौर आएंगे। वे यहां शहर और रीजन के उद्योगपतियों, निवेशकों से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर चर्चा करेंगे और औपचारिक निमंत्रण भी देंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे इंदौर आएंगे और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन में एआईएमपी, मालवा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, पीथमपुर और आईटी कंपनियों के प्रमुख प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। साथ ही उद्योगों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लाई गई और अपडेट की गई पॉलिसियों पर भी चर्चा कर सुझाव लेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने सीएम के दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा भी की।


