सुदेश सहगल को शहरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

जालंधर| फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल और जतिंदर सहगल की माता सुदेश सहगल को रविवार शहरवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीदेवी तालाब मंदिर के प्रभु राम हॉल में पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य एवं शिष्याओं ने सत्संग प्रवचन और भजन संकीर्तन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना सभा में रमेश मित्तल, नरेश मित्तल, नितिन कोहली, सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर कुमार गौरव, एसपी सिंह, दरबीर राज कौर, अनुराग भारती, सुनिल कुमार, नरेन्द्र कौर, ट्रेडर्स फोरम के फाउंडर रविंदर धीर, बलजीत सिंह अहलूवालिया, विपिन परींजा, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजेश विज, परविंदर बहल, अमरजीत सिंह अमरी, अशोक सरीन हिक्की मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *