सुबह 9.07 से शाम 6.47 बजे तक मंदिरों के पट बंद रहेंगे

मंगलवार को चंद्रग्रहण होने की वजह से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9.07 से शाम 6.47 बजे तक लोगों की आस्था के केंद्र मंदिरों के पट बंद रहेंगे। पंडितों के अनुसार चंद्रग्रहण में सूतक लगने की वजह से शुभ काम वर्जित होने के अलावा मंदिरों के पट बंद रखना उचित रहेगा। पंडित संजय शर्मा, मिथलेश शर्मा के अनुसार ग्रहण काल में मानसिक जाप, मंत्रोच्चार, मंत्र जाप, भगवान नाम संकीर्तन करना अति लाभदायक व फलदायक रहता है। इस दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना है। घर में अगर छोटा मंदिर भी है तो पट, परदा न खोले। मोक्ष के बाद शाम 6.47 बजे शुद्धिकरण के बाद मंदिर के पट खोलकर पूजा पाठ कर सकते है। पंडितों के अनुसार यह चंद्रग्रहण भारत देश में मान्य है। इस वजह से गर्भवती महिलाओं को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। गांवों में मुनादी करवाई- 4 मार्च को होली मनाना है चंद्रग्रहण की वजह से इस बार 3 मार्च के बजाय 4 मार्च को होली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को देर रात तक शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होलिकादहन हुआ। कुछ गांवों मंे चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम होलिकादहन होगा। हालांकि 4 मार्च को ही होली पर्व मनाने अधिकांश गांव के समिति प्रमुखों ने बैठक लेकर निर्णय लिया है। इस संबंध में मेड़की सहित कई गांवों मंे कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को सूचना दी गई। होली पर्व को लेकर एक सप्ताह पहले से बाजार सजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *