सुमेरियन पॉलिसी अवेयरनेस के तहत जागरूकता अभियान

सरायकेला| जिला परिवहन विभाग द्वारा जिले में सुमेरियन पॉलिसी अवेयरनेस अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग 05 पर गुड्स सुमेरियन पॉलिसी के प्रति जागरूक किया गया। सड़क किनारे दुकानों में भी इस अभियान को लेकर जागरूक किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दौरान घायल हुए व्यक्ति के लिए एक घंटे गोल्डन आवर रहता है। इस गोल्डन आवर में दुर्घटना से संबंधित व्यक्ति को इलाज पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करने वाले व्यक्ति को झारखंड सरकार एक नेक नागरिक मानती है। लोगों से अपील की गई कि सड़क दुर्घनाओं में पीड़ितों की मदद अवश्य करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *