सुशासन सप्ताह में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

देवरी–सारागांव | प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के तहत गांव की ओर अभियान का आयोजन बम्हनीडीह ब्लॉक के तृतीय जोन में 23 दिसंबर को हायर सेकेंड्री स्कूल देवरी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुशासन को बढ़ावा देना, आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इस मौके पर लगभग 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपने समस्याओं के साथ पहुंचे। मुख्य अतिथि शक्ति विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मनीष कुमार केवट, भुवन भास्कर यादव, इंद्रावती संतराम प्रधान, जोहन यादव, केशव करियारे, रामसिंह राठौर, रामशंकर राठौर, रामानुज राठौर, राकेश अग्रवाल, रामनाथ टंडन, बाबूलाल बरेठ, मुकेश कुमार सागर, प्यारेलाल सूर्यवंशी सहित कई ग्राम पंचायत अध्यक्ष, पंच, उपसरपंच, नोडल अधिकारी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *