जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण अमृतसर द्वारा विश्व मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल जेल अमृतसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई अमरदीप सिंह बैन्स, सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने की। उन्होंने बंदियों को मानव अधिकारों के महत्व, हर नागरिक को प्राप्त संवैधानिक सुरक्षा और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में मुफ़्त कानूनी सहायता की अहम भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, समानता और स्वतंत्रता के सार्वभौमिक सिद्धांतों की वैश्विक याद दिलाता है तथा विशेषकर कमजोर व हाशिए पर खड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने ने इस बात पर भी जोर दिया कि वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब समाज मिलकर मानव अधिकारों को सशक्त बनाता है और न्याय सभी को बिना भेदभाव के उपलब्ध रहता है। विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिलेभर में कुल 5 अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दूसरा सेमिनार/जागरूकता कार्यक्रम माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर में शरत वशिष्ठ द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भी अमरदीप सिंह बैन्स ने की।


