सेंट पॉल्स डे पर क्रॉस कंट्री रेस, नैतिक पंवार प्रथम रहे

पाली | सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेंट पॉल्स डे के अवसर पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रेस का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और खेल भावना का विकास करना रहा। क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ अग्रसेन भवन, सिंधी कॉलोनी से हुआ। रेस नाहर पुलिया, शाखा मैदान, हाउसिंग बोर्ड होते हुए कृषि मंडी के पीछे से गुजरकर विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रेस का उद्घाटन यातायात प्रभारी एसएचओ निरमा बिश्नोई एवं विद्यालय के प्राचार्य फादर डेविड जॉन ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर छात्र वर्ग में प्रथम नैतिक पंवार (कक्षा 9), द्वितीय कुशाल सिंह कक्षा 10, तृतीय केशर पाल सिंह कक्षा 11, सीनियर छात्रा वर्ग में प्रथम भावना राठौड़ कक्षा 10, द्वितीय युवी हिरानंदानी कक्षा 9, तृतीय ध्रुवी मेहता कक्षा 9, जूनियर छात्र वर्ग में प्रथम मोहम्मद उज़ैर कक्षा 8, द्वितीय राधे अरोड़ा कक्षा 8, तृतीय खुश कल्याणी कक्षा 8, जूनियर छात्रा वर्ग में प्रथम कनिका जैन कक्षा 7, द्वितीय झलक चौधरी कक्षा 8, तृतीय यग्यांगी शर्मा कक्षा 8 रहीं। इसी दिन विद्यालय में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *