जालंधर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने बीएड फर्स्ट सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बीएड) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज के विद्यार्थियों में खुशी सरीन ने 8.3 एसजीपीए, पलक ने 8.2 एसजीपीए, रमनजीत और मनप्रीत कौर ने 8.0 एसजीपीए, रितिका, रुचिका अग्रवाल, नेहा बसरा, हरजीत कौर, जसलीन ने 7.8 एसजीपीए प्राप्त किए तथा कॉलेज के 72 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए । इस मौके प्रिं. डॉ. अलका गुप्ता ने छात्रों को ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।


