सोना 1000 और चांदी 8000 रुपए महंगी हुई

जयपुर | ग्लोबल मार्केट कीमत में उछाल से सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड और 22 कैरेट जेवराती सोना 1,000 रुपए प्रति दस ग्राम और महंगा हो गया। चांदी में 8,000 रुपए प्रति किलोग्राम तेजी रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोना 72.80 डॉलर बढ़कर 5,052.60 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 4.210 डॉलर की तेजी से 81.105 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 271 चांदी रिफाइनरी 270.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 16,100 रुपए, सोना जेवराती 15,060 तथा वापसी 14,760 रुपए प्रति ग्राम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *