भास्कर न्यूज। लुधियाना मेकअप स्किन की खूबसूरती निखारने का काम करता है, लेकिन इसे सही तरीके से साफ न किया जाए तो यही मेकअप स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक कई बार महिलाएं थकान या आलस्य के कारण मेकअप हटाने में लापरवाही बरतती हैं, जिससे त्वचा पर कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर रोजाना मेकअप करती हैं और इसे सही से साफ नहीं करती हैं, तो इससे स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे, झुर्रियां और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नेचुरल ग्लो कम होने लगता है {रातभर मेकअप लगाए रहने से त्वचा को सही से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे उसका नेचुरल ग्लो कम होने लगता है। {फाउंडेशन और अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स स्किन पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे गंदगी और तेल जमने लगता है। यह धीरे-धीरे मुंहासों और ब्लैकहेड्स का कारण बन सकता है। {लंबे समय तक मेकअप ना हटाने से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे समय से पहले झुर्रियां पड़ सकती हैं। {खासतौर पर आंखों पर लगा मेकअप न हटाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। {काजल और मस्कारा सही से न हटाने पर पलकों में इंफेक्शन और जलन की समस्या हो सकती है। {रोजाना सोने से पहले मेकअप हटाना बेहद जरूरी है। इसके लिए माइल्ड मेकअप रिमूवर या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। {अगर स्किन सेंसिटिव है तो एल्कोहल-फ्री मेकअप रिमूवर चुनें। चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड बनी रहे। {हफ्ते में एक बार स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एक्सफोलिएशन करें, ताकि डेड स्किन हट जाए और चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहे। {अगर किसी दिन मेकअप करने की जरूरत न हो, तो स्किन को ब्रेक दें, ताकि यह सांस ले सके और हेल्दी बनी रहे।


